Rajasthan LDC Syllabus & Exam Pattern

Rajasthan LDC Syllabus और Exam Pattern की पूरी जानकारी यहाँ देखें। RSMSSB Clerk Grade-II के लिए विस्तृत टॉपिक-वार पाठ्यक्रम PDF यहाँ से प्राप्त करें।

RSSB द्वारा 10,644 पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई हैLDC परीक्षा 2026 का आयोजन 5 और 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित लेकिन पर्याप्त समय है, बशर्ते वे सही रणनीति और नवीनतम सिलेबस के अनुसार अध्ययन करें।

इस ब्लॉग पोस्ट में आपको RSSB LDC भर्ती 2026 के नवीनतम सिलेबस, परीक्षा पैटर्न हिंदी में विस्तार से बताया गया हैं, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा देकर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।

परीक्षा पैटर्न

Phase-I: लिखित परीक्षा (Written Exam Pattern)

LDC परीक्षा के फेज-1 में दो पेपर्स (Paper-I और Paper-II) होंगे। दोनों पेपर्स का पैटर्न समान है, लेकिन विषय अलग-अलग हैं।

पेपर (Paper)विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
Paper-Iसामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित1501003 घंटे
Paper-IIसामान्य हिन्दी और General English1501003 घंटे
कुल (Total)300200
RSSB LDC Exam Pattern
  • प्रश्नों का प्रकार: ऑब्जेक्टिव टाइप ।
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा,।
  • अंक भार: सभी प्रश्नों के अंक समान हैं

Phase-II: Typing & Efficiency Test

जो अभ्यर्थी Phase-I में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें Phase-II के लिए बुलाया जाएगा। नि:शक्त व्यक्तियों (Disabled candidates) को छोड़कर अन्य सभी के लिए यह पैटर्न लागू होगा।

भाषापरीक्षण का प्रकारसमयअंक
1. हिन्दीक. गति परीक्षण
ख. दक्षता परीक्षण
10 मिनट
10 मिनट
25
25
2. अंग्रेजीक. गति परीक्षण
ख. दक्षता परीक्षण
10 मिनट
10 मिनट
25
25
कुल (Total)40 मिनट100
  • नि:शक्त व्यक्ति (Disabled Candidates): उन्हें टंकण परीक्षा (Phase-II) नहीं देनी होगी। उन्हें Phase-I में उनके द्वारा प्राप्त औसत अंक दिए जाएंगे।

LDC Detailed Syllabus: Paper-I

Paper-I में तीन मुख्य भाग हैं:-

  1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  2. दैनिक विज्ञान (Everyday Science)
  3. गणित (Mathematics)।

A. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

1. सामयिक मामले (Current Affairs):

  1. राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएँ एवं मुद्दे तथा सम्बन्धित संगठन एवं संस्थाएँ.

2. भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन:

(अ) भारत की पारिस्थितिकी एवं वन्य प्राणी।

(ब) राजस्थान का भूगोल-

  1. राजस्थान की भौतिक दशाएँ
  2. जलवायु
  3. वनस्पति
  4. मृदा
  5. प्रमुख भौतिक विभाग
  6. मानव संसाधन (जनसंख्या एवं जनजातियाँ)
  7. राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन (खनिज, वन, जल, पशु)
  8. वन्य प्राणी एवं संरक्षण

3. राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास:

  1. राजस्थान की प्रमुख फसलें
  2. कृषि आधारित उद्योग
  3. प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
  4. मरु भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ
  5. हस्त उद्योग
  6. विभिन्न आर्थिक योजनाएँ
  7. कार्यक्रम एवं विकास की संस्थाएँ

4. राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति:

  1. मध्यकालीन इतिहास।
  2. स्वतन्त्रता आन्दोलन एवं राजनैतिक चेतना।
  3. राजनैतिक पुनर्गठन।
  4. लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य।
  5. लोक संगीत एवं लोक नृत्य
  6. सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियाँ एवं साम्प्रदायिक सौहार्द।
  7. मेले एवं त्यौहार
  8. रीति रिवाज
  9. वेशभूषा
  10. आभूषण

5. राजस्थान का औद्योगिक विकास:

  1. प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र।
  2. कच्चे माल की उपलब्धता।
  3. खनिज आधारित बड़े, छोटे एवं कुटीर उद्योग।
  4. ऊर्जा के विभिन्न स्रोत – जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा

(B) दैनिक विज्ञान (Everyday Science)

  1. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन: (Physical and Chemical Changes); ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ (Oxidation and reduction reactions); उत्प्रेरक (Catalysts)
  2. धातु, अधातु एवं यौगिक: धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक (Metals, non-metals and their important compounds); सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्त्वपूर्ण यौगिक
  3. कार्बन: कार्बन तथा कार्बन के महत्त्वपूर्ण यौगिक; हाईड्रोकार्बन; कार्बन के अपररूप (Allotropes); क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन (Freons); सी.एन.जी. (CNG); बहुलक (Polymers); साबुन एवं अपमार्जक (Soap and detergents)
  4. प्रकाश (Light): प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम; प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (Dispersion of light); लेंस के प्रकार; दृष्टि दोष तथा उसका निवारण
  5. विद्युत (Electricity): विद्युत धारा; ओम का नियम; विद्युत सेल; फैराडे के विद्युत चुम्बकीय-प्रेरण के नियम; विद्युत जनित्र; विद्युत मोटर; घरों में विद्युत संयोजन व्यवस्था; घरों में काम आने वाली विद्युत युक्तियों की कार्यविधि, रख-रखाव एवं उपयोग में लेते समय सावधानियाँ
  6. अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी: भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम (Space research programme of India); सूचना प्रौद्योगिकी (Information technology)
  7. आनुवंशिकी (Genetics): मेंडल के आनुवंशिकता के नियम; गुणसूत्रों की संरचना; न्यूक्लिक अम्ल; प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त; मनुष्य में लिंग निर्धारण
  8. पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिक तन्त्र की संरचना; पारिस्थितिक तन्त्र के जैविक घटक; ऊर्जा प्रवाह; जैव भू रासायनिक चक्र; जैव प्रौद्योगिकी; जैव-पेटेन्ट; नई पादप किस्मों का परिवर्धन; ट्रांसजेनिक जीन या पराजीनी जीव
  9. आर्थिक महत्व: जंतुओं का आर्थिक महत्व (Economic importance of animals) और पादपों का आर्थिक महत्व (Economic importance of plants)
  10. रक्त समूह एवं स्वास्थ्य: रक्त समूह (Blood groups); रक्ताधान (Blood transfusion); आर.एच. कारक (Rh factor); रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य; कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य; मानव रोग : कारण एवं निवारण

(C) गणित (Mathematics)

  1. वैदिक विधि: पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)
  2. बीजगणित: गुणनखण्ड, बहुपद के गुणनखण्ड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक
  3. अंकगणित: अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा
  4. ज्यामिति: एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन
  5. क्षेत्रफल एवं आयतन: समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
  6. त्रिकोणमिति: कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएँ
  7. सांख्यिकी: आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, जन्म मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक

Detailed Syllabus: Paper-II

Paper-II में 75 प्रश्न हिंदी से और 75 प्रश्न अंग्रेजी के होंगे। और इस पेपर का पैटर्न भी पेपर-1 की तरह होगा|

(A) सामान्य हिन्दी (General Hindi)

  1. सन्धि और संधि विच्छेद
  2. सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह
  3. उपसर्ग
  4. प्रत्यय
  5. पर्यायवाची शब्द
  6. विपरीतार्थक (विलोम) शब्द
  7. अनेकार्थक शब्द
  8. शब्द – युग्म
  9. संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना
  10. शब्द – शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण
  11. वाक्य – शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण
  12. वाच्य: कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयो
  13. क्रिया: सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ
  14. वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  15. मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  16. अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द
  17. सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण
  18. कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान

(B) General English

  1. Tenses/Sequence of Tenses
  2. Voice: Active and Passive
  3. Narration: Direct and Indirect
  4. Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa
  5. Use of Articles and Determiners
  6. Use of Prepositions
  7. Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa
  8. Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used
  9. Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions)
  10. Synonyms
  11. Antonyms
  12. One word substitution
  13. Forming new words by using prefixes and suffixes
  14. Confusable words
  15. Comprehension of a given passage
  16. Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders

Important Links

LDC Paper 1 & 2 Syllabus PDF
RSSB LDC Official Notifications {Source: RSSB Website}1
Secure of Information: RSMSSB official website
Image Credit: Canva
Proof Reading : Sabir
Disclosure: This post has been formatted using AI technology for improved structure and readability.
  1. https://rssb.rajasthan.gov.in/storage/advertisement_item/1768541809.pdf ↩︎

Rajveer Singh

मैं Rajveer Singh हूँ, 2019 से शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। मैंने M.Sc., B.Ed., CTET, REET और RS-CIT Exams उत्तीर्ण किए हैं | मैं syllabuspdf.in का संस्थापक हूँ, जहाँ हिंदी में सरकारी परीक्षाओं का पाठ्यक्रम और पैटर्न उपलब्ध कराया जाता है।

Leave a Comment