REET Mains Level 2 Subject Wise Syllabus PDF

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा (कक्षा 6-8) का विस्तृत पाठ्यक्रम (PDF) और परीक्षा पैटर्न यहाँ देखें|

REET Level 2 (Mains) Exam का आयोजन RSSMB Board द्वारा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में केवल वे छात्र भाग ले सकते हैं, जिन्होंने पूर्व में REET Level 2 Exam (पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण की है। यह परीक्षा राजस्थान में 3rd Grade Teacher Level 2 (कक्षा 6 से 8 तक) के शिक्षक (विभिन्न विषयों) बनने के लिए आयोजित की जाती है।

REET मुख्य परीक्षा 300 अंकों की होगी और परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा। ध्यान रखें कि, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन लागु होगा। REET Level 2 (Mains) परीक्षा के सभी विषयों (हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित-विज्ञान,सिन्धी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू) का विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आप नीचे देख सकते हैं और इनकी पीडीऍफ़ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Exam Pattern

विषयप्रश्नों की संख्याअंक-भार
राजस्थान का भौगोलिक, एतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान4080
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय2550
विद्यालय विषय 60120
शैक्षणिक रिति विज्ञान 1020
शैक्षणिक मनोविज्ञान1020
सूचना तकनीकी510
Total150300
  1. रीट मुख्य परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।
  2. परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है।
  3. परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होती है।

Read Also: REET Level 1 (Mains) Exam Syllabus & Exam Pattern

Detailed Syllabus (subject & Topic Wise)

राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा (80 Marks)

  1. भूगोल
    • राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
    • मानसून तंत्र एवं जलवायु
    • अपवाह तंत्र- झीलें, नदियाँ, बांध
    • राजस्थान की वन-संपदा
    • वन्य जीव-जन्तु, वन्य जीव संरक्षण एवं अभयारण्य
    • मृदाएँ एवं मृदा संरक्षण
    • राजस्थान की प्रमुख फसलें
    • जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता और लिंगानुपात
    • राजस्थान की जनजातियाँ एवं जनजातीय क्षेत्र
    • धात्विक एवं अधात्विक खनिज
    • राजस्थान के ऊर्जा संसाधनः परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
    • राजस्थान के पर्यटन स्थल
    • राजस्थान में यातायात के साधन
  2. इतिहास एवं संस्कृति
    • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि ।
    • राजस्थान की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था इत्यादि ।
    • राजस्थान की स्थापत्य कलाः किले, स्मारक इत्यादि ।
    • राजस्थान के मेले, त्योहार, लोक कला, लोक संगीत, लोक नाट्य एवं लोक नृत्य
    • राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा एवं विरासत
    • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, प्रमुख संत एवं लोक देवता
    • राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
    • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
    • राजस्थान के वस्त्र एवं आभूषण
    • राजस्थान की चित्रकलाएँ एवं हस्तशिल्प
    • 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति एवं किसान आंदोलन
    • प्रजामण्डल एवं राजस्थान का एकीकरण
  3. राजस्थानी भाषा
    • राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियाँ
    • प्रमुख राजस्थानी कृतियाँ
    • प्रमुख राजस्थानी साहित्यकार
    • राजस्थानी संत साहित्य एवं लोक साहित्य

राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय (50 Marks)

  1. राजस्थान का सामान्य ज्ञान
    • राजस्थान के प्रतीक चिह्न
    • राजस्थान में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ
    • राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
    • राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल
    • राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी
    • राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल इत्यादि।
    • राजस्थान के प्रमुख उद्योग ।
    • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
    • राजस्थान में जन कल्याणकारी योजनाएँ ।
  2. शैक्षिक परिदृश्य
    • शिक्षण अधिगम के नवाचार ।
    • राज्य में केन्द्र एवं राजस्थान सरकार की विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाएँ एवं पुरस्कार।
    • विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित समितियाँ ।
    • राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में।
  3. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम
    • निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 : प्रावधान एवं क्रियान्विति
    • राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011
    • राजस्थान के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश।
  4. सामयिक विषय
    • राजस्थान की सम-सामयिक घटनाएँ।
    • राज्य की अभिनव विकास योजनाएँ एवं क्रियान्विति
    • अन्य सम-सामयिक विषय।

विद्यालय विषय (120 Marks)

निचे दिए गये किसी एक विषय का चयन करना है-

1. सामाजिक विज्ञान

  1. प्राचीन भारत की सभ्यता एवं संस्कृतिः- सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध एवं जैन धर्म एवं महाजनपद काल ।
  2. मौर्य साम्राज्य:- मौर्य साम्राज्य की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएँ | सम्राट अशोक का धम्म एवं अभिलेख ।
  3. दिल्ली सल्तनत एवं मुगल साम्राज्य:- दिल्ली सल्तनत का विस्तार, मुगल साम्राज्य एवं राजपूत राज्यों के साथ संबंध सल्तनत एवं मुगल कालीन प्रशासनिक व्यवस्थाएँ पृथ्वीराज चौहान ।
  4. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन ।
  5. पृथ्वी:- गतियाँ, अक्षांश एवं देशांतर ।
  6. वायुमण्डल:- संघटन, संरचना, पवनें, वायुमण्डलीय संचरण ।
  7. महासागरः– ज्वार-भाटा, धाराएँ, जल-थल वितरण ।
  8. संसार की प्रमुख वनस्पति, वन्यजीव ।
  9. राजस्थान के कृषि आधारित उद्योग ।
  10. विश्व:- कृषि के प्रकार, प्रमुख औद्योगिक प्रदेश ।
  11. भारतीय संविधान:- संविधान निर्माण की प्रक्रिया एवं विशेषताएँ, उद्देशिका, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व व मूल कर्तव्य ।
  12. सरकार का गठन व कार्य:- विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका ।
  13. स्थानीय शासन:- ग्रामीण एवं नगरीय 73वां एवं 74वां संविधान संशोधन विधेयक ।
  14. भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं उसमें महिला प्रतिनिधित्व |
  15. भारत की संघीय व्यवस्था, केन्द्र-राज्य संबंध ।
  16. भारतीय अर्थव्यवस्था:-
    • अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
    • औपनिवेशिक काल में भारतीय अर्थव्यवस्था
    • उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण
    • विश्व व्यापार संगठन
    • निर्धनता व खाद्य सुरक्षा
  17. मुद्रा एवं बैकिंग:-
    • मुद्रा के आधुनिक रूप
    • साख की विभिन्न स्थितियाँ
    • स्वयं सहायता समूह
  18. उपभोक्ता के अधिकार उपभोक्ता एवं उसके अधिकार
  19. भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास:-
    • राष्ट्रीय विकास
    • राष्ट्रीय आय
    • मानव विकास
  20. राजस्थान में कृषि एवं विपणनः
    • कृषि उपज मंडी
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली

2. गणित विज्ञान

गणित :-
  1. परिमेय एवं अपरिमेय संख्याएँ वास्तविक संख्याएँ एवं दशमलव प्रसार, वास्तविक संख्याओं के लिए घातांक नियम
  2. वर्ग और वर्गमूल घन और घनमूल
  3. बहुपद – बहुपद के शून्यक, शेषफल प्रमेय, बहुपदों का गुणनखण्ड, बीजीय सर्वसमिकाएँ, बहुपदों के शून्यकों का ज्यामितीय अर्थ विभाजन एल्गोरिथ्म द्विघात समीकरण
  4. दो चरों वाले रैखिक समीकरण
  5. प्रतिशतता लाभ-हानि, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात -समानुपात, वृद्धि एवं हास दर
  6. रेखाएँ और कोण
  7. समतलीय आकृतियाँ त्रिभुजों की समरूपता त्रिभुजों की सर्वांगसमता चतुर्भुज, वृत, बहुभुज
  8. समतलीय आकृतियों का क्षेत्रफल एवं परिमाप (त्रिभुज, आयात, वर्ग, समान्तर चतुर्भुज, समलम्ब चतुर्भुज, वृत )
  9. ठोस आकृतियों का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन (घन, घनाभ, बेलन, शंकु, गोला). एक ठोस का एक आकार से दूसरे आकार में रूपान्तरण
  10. सांख्यिकी – माध्य, माध्यक, बारंबारता बंटन सारणी, मिलान चिह्न, दण्ड आलेख ( बार ग्राफ). आयत चित्र वृत्तीय ग्राफ (पाईचित्र) केन्द्रीय प्रवृति के माप बहुलक
  11. प्रायिकता प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक दृष्टिकोण
विज्ञान:-
  1. परमाणु एवं अणु, मोल संकल्पना, रासायनिक सूत्र परमाणु की संरचना तत्व, यौगिक और मिश्रण, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  2. रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण, उपचयन एवं अपचयन
  3. अम्ल, क्षार एवं लवण, pH स्केल
  4. कार्बन तथा उसके यौगिक
  5. कोशिका संरचना एवं प्रकार्य
  6. ऊतक –  पादप ऊतक, जंतु ऊतक, सरल एवं जटिल ऊतक
  7. जैव प्रक्रम – पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन नियन्त्रण एवं समन्वय
  8. जीवों में जनन, जनन में हार्मोन्स की भूमिका
  9. सूक्ष्म जीवों से फैलने वाले रोग संक्रामक रोग
  10. जैव रासायनिक चक्रण
  11. भोजन के प्रमुख अवयव एवं इनकी कमी से होने वाले रोग, संतुलित भोजन
  12. बल एवं गति, गति के नियम
  13. विद्युत धारा एवं परिपथ, ओम का नियम, प्रतिरोधो का संयोजन, विद्युत धारा के तापीय रासायनिक एवं चुम्बकीय प्रभाव
  14. गुरूत्वाकर्षण कैंपलर के नियम उत्प्लावकता, आर्किमीडीज का सिद्धान्त
  15. ताप एवं उष्मा, तापमापी, उष्मा संचरण
  16. प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पण, प्रकाश का अपवर्तन, गोलीय लेंस, मानव नेत्र दृष्टि दोष
  17. ध्वनि
  18. सौर मण्डल – चन्द्रमा, तारे, सौर परिवार सूर्य ग्रह धूमकेतु तारामण्डल ।

शैक्षणिक रीति विज्ञान (20 अंक)

अपने विद्यालय विषय के अनुसार  शिक्षण  विधि  विषय का चयन करें

1. सामाजिक विज्ञान

  1. सामाजिक अध्ययन की शिक्षण विधियाँ । सामाजिक अध्ययन शिक्षण के उपागम
  2. सामाजिक अध्ययन शिक्षण में चुनौतियाँ |
  3. सामाजिक अध्ययन शिक्षण में अधिगम सहायक सामग्री एवं उपयोग
  4. सामाजिक अध्ययन शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  5. निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

2. गणित विज्ञान

गणितः-
  1. गणित विषय की शिक्षण विधियाँ • गणित शिक्षण के उपागम
  2. गणित शिक्षण में चुनौतियाँ
  3. गणित शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
  4. गणित शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  5. निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
सामान्य विज्ञानः-
  1. विज्ञान की शिक्षण विधियाँ
  2. विज्ञान शिक्षण के उपागम
  3. विज्ञान शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
  4. विज्ञान शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  5. निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

शैक्षणिक मनोविज्ञान (20 अंक)

  1. शैक्षिक मनोविज्ञान : अर्थ, क्षेत्र एवं कार्य
  2. बाल विकास : अर्थ, बाल विकास के सिद्धान्त एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक
  3. बाल विकास में वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
  4. व्यक्तित्व : संकल्पना, प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक और व्यक्तित्व मापन
  5. बुद्धि : संकल्पना, विभिन्न बुद्धि सिद्धान्त एवं मापन
  6. अधिगम का अर्थ एवं अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक
  7. अधिगम के विभिन्न सिद्धान्त
  8. अधिगम की विभिन्न प्रक्रियाएँ
  9. विविध अधिगमकर्ता के प्रकार : पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सर्जनशील, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी इत्यादि ।
  10. अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ
  11. अभिप्रेरणा एवं अधिगम में इसका प्रभाव
  12. समायोजन की संकल्पना, तरीकें एवं समायोजन में अध्यापक की भूमिका

सूचना तकनीकी (10 अंक)

  1. सूचना प्रौद्योगिकी के आधार
  2. सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण (टूल्स)
  3. सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग
  4. सूचना प्रौद्योगिकी के सामाजिक प्रभाव

Subject wise Syllabus PDF Download

🔗 REET Mains L2 SST Syllabus PDF
🔗 REET Mains L2 Math-Science Syllabus PDF
🔗 Official REET 3rd Grade Syllabus
Secure of Information: RSMSSB official website
Image Credit: Google Gemini
Disclosure: This post has been partially created using AI technology to ensure the delivery of high-quality content. All information provided has been carefully cross-checked and reviewed by experts before publication. Our goal is to provide you with accurate and reliable information.

Rajveer Singh

मैं Rajveer Singh हूँ, 2019 से शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। मैंने M.Sc., B.Ed., CTET, REET और RS-CIT Exams उत्तीर्ण किए हैं | मैं syllabuspdf.in का संस्थापक हूँ, जहाँ हिंदी में सरकारी परीक्षाओं का पाठ्यक्रम और पैटर्न उपलब्ध कराया जाता है।

1 thought on “REET Mains Level 2 Subject Wise Syllabus PDF”

Leave a Comment